पंचमुखी हनुमान मंदिर पर चोरों का धावा

सतना : मैहर जिले के बरहिया गांव में रविवार की सुबह उस वक्त लोगों के बीच आक्रोश पनपता नजर आने लगा जब उन्हें प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी हो जाने की जानकारी मिली. चोरों ने धावा बोलते हुए भगवान के सिर पर लगे चांदी के मुकुट व दान पेटी सहित अन्य सामान पार कर दिया. घटना की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच शुरु कर दी गई है.मैहर जिले के बरहिया गांव के रहवासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर पर धावा बोला गया. रविवार की सुबह जब पुजारी सहित अन्य ग्रामीण मंदिर में पूजन करने के लिए पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर वे सन्न रह गए.

फौरन ही घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी गई. जिसके चलते वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. मंदिर के पुजारी पुनेशानंद महाराज 45 वर्ष निवासी बरहिया के अनुसार शनिवार की रात लगभग 12 बजे तक रामायाण का पाठ आयोजित हुआ था. जिसके पूरा होने पर वे मंदिर में ताला लगाकर निकट स्थित अपनी कुटिया में सोने चले गए थे. जबकि रविवार की सुबह तकरीबन 6 बजे उन्हें गांव के ही एक लडक़े द्वारा मंदिर में चोरी की सूचना दी गई. मंदिर के चैनल गेट का कुंदा तोडक़र चोरों ने अंदर प्रवेश किया था. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी.
भगवान की आंख भी नहीं छोड़ी
ग्रामीणों के अनुसार हनुमान जी के पांचों मुख के ऊपर चांदी का मुकट चढ़ाया गया था. जिनका वजन लगभग 20 तोले से अधिक था. वहीं दान पेटी में भी नकदी रखी हुई थी. जिन्हें चोर अपने साथ ले गए. इतना ही नहीं बल्कि चोरों ने भगवान की चंादी की एक आंख को भी नहीं छोड़ा औा उसे चुरा ले गए. हलांकि कुछ दूर पर तालाब किनारे दान पेटी मिली. लेकिन उसमें रखी नकदी नदारद थी.
आधा किमी दूर है थाना
ग्रामीणों का कहना है कि बरहिया गांव और घटनास्थल से नादन थाने की दूरी बमुश्किल आधा किमी ही होगी. लेकिन इसके बावजूद भी गांव में पिछले 2 महीने में लगभग आधा दर्जन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. चोरी के सभी मामले अब तक अनसुलझे हैं. गांव में असमाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर सरपंच द्वारा थाने में शिकायत भी की जा चुकी है. लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस की निगरानी और गश्त कभी भी देखने को नहीं मिलती.

Next Post

गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

Mon Oct 26 , 2026
सतना: आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा शनिवार को शुरू की गई कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। रविवार को वार्ड क्रमांक 36 के कामता टोला क्षेत्र में गंदगी करने वाले सात व्यक्तियों से ?250-?250 के हिसाब […]

You May Like