कलेक्टर ने रैगांव व कोठी क्षेत्र का किया निरीक्षण

सतना: कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस बुधवार को रैगांव क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सोहावल जनपद के रैगांव में नव निर्मित उप तहसील भवन, आरोग्य केन्द्र, नव अस्पताल भवन, निर्माणाधीन सीएम राइज विद्यालय और नगर पंचायत कोठी में जारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर परिषद कोठी में उन्होंने सिंचाई विभाग के जर्जर भवनों के डिसमेंटल की कार्यवाही और भूमि के उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। आदिवासी छात्रावास के खाली भवन में रह रहे परिवार को प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए। सतना-चित्रकूट मार्ग पर रेस्ट हाउस निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने का आदेश तहसीलदार को दिया।

खाद की अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम को कार्रवाई करने को कहा, जिसके बाद सोनी ट्रेडर्स की दुकान मौके पर सीज कर दी गई। मौके पर एसडीएम एलआर जांगडे, तहसीलदार सौरभ द्विवेदी, सीईओ जनपद पंचायत प्रतिपाल बागरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

मेंडिस की तूफानी पारी से श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को दी शिकस्त

Thu Sep 4 , 2025
हरारे, (वार्ता) कामिंडु मेंडिस की नाबाद 41 रन की तूफानी पारी से श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को पहले टी-20 मुकाबले में बुधवार को पांच गेंद शेष रहते चार विकेट से शिकस्त दे दी। जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट (81) और कप्तान सिकंदर रजा (28) के दम पर 20 ओवर में सात विकेट […]

You May Like