व्यवसायी के खाते से उड़े 1 लाख

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत न्यू रामनगर निवासी एक व्यवसायी के बैंक खाते से शातिर ठग ने पलक झपकते ही एक लाख रुपये पार कर दिए। जबकि पीडि़त किसी भी प्रकार के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ऐप का इस्तेमाल नहीं करता था, फिर भी उसके खाते में सेंध लग गई। शनिवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक न्यू रामनगर, सुराही बिल्डिंग के पास रहने वाले 42 वर्षीय व्यवसायी एकांश जायसवाल का बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा मनु मार्केट में बचत खाता है, जो उनके लोन अकाउंट से लिंक है। एकांश ने सुरक्षा के लिहाज से अपने मोबाइल में किसी भी प्रकार के ऑनलाइन पेमेंट या यूपीआई एप का उपयोग नहीं करते हैं।

दोपहर करीब 3:57 बजे एकांश के मोबाइल पर अचानक मैसेज आए। जब उन्होंने चेक किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहला ट्रांजेक्शन मेें 99,000 रुपये यूपीआई के जरिए रोहित कुमार शॉ नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए। दूसरा ट्रांजेक्शन इसके ठीक कुछ सेकंड बाद ही 1,000 रुपये फिर उसी नाम पर ट्रांसफर हो गए। महज कुछ ही पलों में कुल 1 लाख रुपये की राशि धोखाधड़ी कर निकाल ली गई। पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उस बैंक खाते और मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाल रही है, जिसके जरिए यह राशि ट्रांसफर की गई है।
इधर ऑनलाइन डरा-धमकाकर युवक से 1.39 लाख की ठगी जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत शारदा नगर निवासी युवक को ऑनलाइन डरा धमकाकर साइबर ठगों ने 1 लाख 39 हजार रूपए की चपत लगा दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शारदा नगर करमेत निवासी 36 वर्षीय संजय गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे ऑनलाइन संपर्क किया। आरोपी ने संजय को डराया और गंभीर चोट पहुँचाने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया। इस भय का लाभ उठाते हुए जालसाज ने बड़ी चालाकी से संजय के खाते से 1 लाख 39 हजार रुपये पार कर दिए।

Next Post

चलती सडक़ पर लूट

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर:गोरखपुर थाना अंतर्गत दशमेश द्वार के पास विजयनगर स्थित क्रोमा कंपनी में काम करने वाले एक युवक से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उस वक्त मोबाइल छीन लिया, जब वह राह चलते अपने भाई को ऑनलाइन पेमेंट कर रहा था।पुलिस के मुताबिक आकाश साहा (24) निवासी गुरुद्वारा के पीछे, […]

You May Like