तेलंगाना उपचुनाव: 19 और उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना में 11 नवंबर को होने वाले जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 19 और उम्मीदवारों ने 21 नामांकन दाखिल किए। अब तक कुल 46 उम्मीदवारों ने 56 नामांकन दाखिल किए हैं।

नामांकन दाखिल करने वालों में 16 निर्दलीय हैं।

मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) उम्मीदवार मगंती सुनीता गोपीनाथ ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार वी. नवीन यादव शुक्रवार को जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने लंकाला दीपक रेड्डी को मैदान में उतारा है।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Next Post

बिहार में कांग्रेस ने 11 विधायकों को फिर दिया मौका

Fri Oct 17 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) महागठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी है, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम , शकील अहमद खान, विजेन्द्र चौधरी और दो महिला प्रत्याशी शामिल हैं। आज की पहली सूची में […]

You May Like