विपणन दल की कार्रवाई: सांची पार्लर पर बिक रहे मादक पदार्थ जब्त

भोपाल। राजधानी में गुरूवार को भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के विपणन दल ने बड़ी कार्रवाई की. सुबह के समय विवेकानंद सब्जी मंडी के पास, अशोका गार्डन मार्ग क्रमांक 14 पर स्थित सांची पार्लर पर शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई. जहां पार्लर पर मादक पदार्थ जैसे गुटखा-तम्बाखू के विभिन्न प्रकार के पाउच, विभिन्न प्रकार की सिगरेट के पैकिट इत्यादि विक्रय करते हुए पाया गया, जिसका पंचनामा बनाकर जब्ती करवाकर वैधानिक चेतवानी दी गई. एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

 

Next Post

ननि ने करोद बड़वई क्षेत्र से अवैध टपरे, दुकान और लोहे के शेड तोड़े

Fri Jun 20 , 2025
भोपाल। राजधानी में निगम अमले ने अलग- अलग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए. जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए करोद बड़वई क्षेत्र से 03 अवैध टपरे हटाए गए. इसके साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर चाणक्यपुरी ऐशबाग क्षेत्र में नाले के ऊपर बनीं अवैध दुकान, […]

You May Like