मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 22 जोडों का हुआ विवाह

ग्वालियर: मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंध रहे सभी वर-वधु एक दूसरे के माता पिता का सम्मान करें। सभी माता-पिता भी बहु का सम्मान बेटियों की तरह करें, हर समस्या का समाधान संवाद से होता है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब परिवारों की चिंताओं को दूर करने के लिए इस तरह के सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत अभी तक 75 हजार से अधिक विवाह सम्पन्न कराये जा चुके हैं। उक्ताशय के विचार प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने फूलबाग मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान करते हुए व्यक्त किए।

प्रभारी मंत्री सिलावट ने सभी नव विवाहित जोडों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार आपकी चिंता करती है। आपका विवाह तो हो ही रहा है, साथ ही विवाह उपरांत आपके जरूरी खर्चों को ध्यान में रखते हुए कन्या के नाम से 49 हजार रूपये का चेक प्रदान किया जा रहा है।नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक विवाह सम्मेलन में आज 22 जोडों के विवाह विधि विधान से सम्पन्न कराए गए। सभी जोडों को 49 हजार रूपये का चेक एवं उपहार स्वरूप एक कुकर प्रदान किया गया। नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव, अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार, उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी जनकल्याण श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, सहायक जनकल्याण अधिकारी नीरज श्रीवास्तव, प्रेमनाथ चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

ग्वालियर सहित समस्त संभागों में एक साथ आयोजित हुई अभियंता प्रशिक्षण कार्यशाला

Sat Jan 18 , 2025
ग्वालियर:लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन प्रशासनिक अकादमी एवं ग्वालियर सहित समस्त संभागीय मुख्यालयों में एक साथ किया गया। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम सडक, भवन और पुल निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण और परियोजना प्रबंधन के विषय पर केंद्रित थे। […]

You May Like