
जबलपुर। करमेता आदिवासी बस्ती के रहवासियों ने भूमाफिया से परेशान होकर कलेक्टर दीपक सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। करमेता आदिवासी बस्ती के लोगों ने बताया कि हल्का नंबर 78 वार्ड नंबर 73 मदर टेरेसा से लगी हुई भूमि में करीब 100 परिवार निवासरत हैं, जिनकी बसाहट 100 साल से भी ज्यादा है। अचानक से कोई एक व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्री का हवाला देके, निचले स्तर पर नायब तहसीलदार के यहां से नोटिस जारी कराकर बस्ती खाली करने के आदेश दे दिए, जबकि यह मामला कोर्ट में लगा हुआ है। भूमाफिया से परेशान बस्ती निवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच कराए जाने और बस्ती निवासियों को परेशान करने वालों पर कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, रोशन लाल कोल, मगन सिंह, जी गोटिया, जीतू गोटिया, बबीता कोल, लता कोल रोशन लाल कोल, शकुन कोल, रीना कोल ,रेशमा कोल ,गोरेलाल कोल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
