
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनापाँव स्थित भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली को ‘भगवान परशुराम श्रीकृष्ण लोक’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 17.50 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर जनापाँव पहुंचकर भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली का दर्शन किया और वहां स्थापित शिवलिंग का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थल के विकास से प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को मजबूती मिलेगी, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
