यश घनघोरिया बने एमपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

जबलपुर। एमपी यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव परिणाम गुरूवार को घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर के पूर्व क्षेत्र से विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है। यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2 लाख 38 हजार 780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। अब जल्द ही लोकसभा और विधानसभा अध्यक्षों के चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार विगत 18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15 लाख 37 हजार 527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे थे। इनमें से 63 हजार 153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। फिर सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे थे।

 

कांग्रेस नेताओं के बीच चला समर्थन का दौर

जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस नेताओं के बीच काफी रस्साकशी का सबब भी बना रहा। जहां भोपाल के अभिषेक परमार को दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का समर्थन प्राप्त था तो यहां लखन घनघोरिया के बेटे यश को भी अच्छा खासा समर्थन मिला था।

Next Post

ईडी ने धन शोधन मामले में क्रिकेटर रैना और धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

Thu Nov 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरूवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति कुर्क की। कुर्की में सुरेश रैना के नाम पर 6.64 करोड़ रुपये मूल्य के […]

You May Like