
उज्जैन। चलती ट्रेन से गिरे युवक की मौत होने के बाद उसके मोबाइल पर आए दोस्त के काल से शिनाख्त की गई। दोनों दोस्त साथ में सफर कर रहे थे, टीटी के आने पर युवक दूसरे डब्बे में चला गया था। नरवर क्षेत्र में रेलवे ट्रेक से एक युवक की लाश पुलिस द्वारा बरामद की गई थी। जिसकी पहचान दोस्त प्रहलाद के फोन आने पर अशोक पिता सोहनलाल सेन निवासी ग्राम भमोरी कटनी के रूप में हुई है। दोस्त प्रहलाद के उज्जैन पहुंचने पर सामने आया कि दोनों इंदौर स्थित टायर फैक्ट्री में काम करते थे। कटनी से ट्रेन में सवार होकर इंदौर आ रहे थे। जगह नहीं मिलने पर वह दिव्यांग डिब्बे में सवार हो गए थे। रास्ते में टीटी के आने पर अशोक दूसरे डिब्बे में भाग गया था। उसे टीटी ने पुलिस के हवाले कर दिया था। शाम को पुलिस कस्टडी से छूटने के बाद वह इंदौर स्थित अपने रूम पर पहुंचा तो अशोक दिखाई नहीं दिया उसने कॉल किया तो पता चला कि ट्रेन से गिरने पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार दोस्त द्वारा पहचान किए जाने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई थी। आज सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है।
