घर में सो रहे इंजीनियरिंग छात्र की मौत से हड़कंप, शरीर पर मिले नीले निशान

बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र दोपहर में अपने घर पर सोया था, लेकिन शाम तक वह नहीं उठा। परिजनों ने जब उसे देखा तो हडक़ंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रकाश उइके (28) के रूप में हुई है। वह दोपहर में अपने घर पर सो रहा था। उसके घर में एक किराना दुकान भी है। घटना के समय उसने अपने बड़े भाई को कुछ सामान लेने के लिए बैतूल भेजा था। घर पर उस वक्त प्रकाश और उसके चाचा का लडक़ा ही मौजूद थे। शाम करीब 7 बजे जब उसका बड़ा भाई वापस लौटा, तो चाचा के लडक़े ने प्रकाश को जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद बड़े भाई राजू को सूचना दी गई। पास जाकर देखने पर पता चला कि प्रकाश की सांसें नहीं चल रही थीं। मृतक के चेहरे से लेकर सीने तक का शरीर काला पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया सांप के काटने या किसी अन्य अज्ञात कारण से मौत की आशंका जताई जा रही है। प्रकाश उइके इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Next Post

सीएम डॉ यादव वाराणसी में 31 को रखेंगे मप्र का ओडीओपी मॉडल

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और संकल्प से मध्यप्रदेश में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) को एक प्रभावी आर्थिक मॉडल के रूप में विकसित किया गया है, जो स्थानीय उत्पादों को पहचान से आगे बढ़ाकर उन्हें बाजार, निर्यात और रोजगार से जोड़ रहा है। इसी सशक्त और परिणामोन्मुख मॉडल […]

You May Like