मारपीट के 3 मामलों में 13 आरोपियों पर मामला दर्ज

सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र में मारपीट के तीन मामलों में 13 आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम मामले में फरियादी श्यामलाल साहू पिता राजमणि साहू उम्र 18 वर्ष निवासी मलखम ने रिपोर्ट किया कि 11 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4 बजे ग्राम गठर्रा में ठाकुरदीन साहू के यहां तिलक कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम के बाद रात करीब 1:30 बजे वह जीजा संजय साहू, बहन श्यामकली साहू एवं दो साल के बच्चे को लेकर वापस घर आ रहे थे। पीछे से लखिया निवासी अखिलेश साहू, संदीप साहू, विकास साहू तथा राहुल साहू बाइक से आए। फरियादी एवं उसके साथी जब मलखम घर के पास पहुंचे तभी आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडा राड एवं हांथ झापड़ से आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दूसरे मामले में फरियादी संजय साहू पिता स्व. रामधनेश साहू उम्र 25 वर्ष निवासी मटिहनी ने रिपोर्ट किया कि 22 अप्रैल को सीधी से वापस आ रहा था। दोपहर करीब 3 बजे केके ढ़ाबा के पहले पहुंचा तो लाला उर्फ रावेन्द्र साहू निवासी कुशियारी एवं प्रदीप साहू, राहुल साहू एवं विकास साहू निवासी लखिया मिले और उसके भाई विकास के विवाद को लेकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी गई। बेल्ट, डंडा से काफी बेरहमी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घर चले गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 296 (बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई –

 

पुरानी रंजिश को लेकर शादी का कार्ड बांटने गए संजय साहू पिता स्व. रामधनेश साहू उम्र 28 वर्ष निवासी मटिहनी के साथ आरोपियों द्वारा ग्राम मोडिक़ा में बाइक रोंककर काफी बेरहमी से मारपीट की गई। फरियादी संजय साहू के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राहुल साहू, लाला उर्फ रावेन्द्र साहू निवासी कुशियारी एवं नर्मदा साहू निवासी मोडका के द्वारा झगड़ा विवाद कर बाइक में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही डंडा एवं हांथ-मुक्का से 19 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे मारपीट की। तोडफ़ोड़ से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक का करीब 18 हजार रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(बी) 115(2), 351(3), 324(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Next Post

युवा टाइग्रेस ने लेबनान को हराकर रचा इतिहास

Fri May 8 , 2026
सूझोउ (चीन), 08 मई (वार्ता) भारत ने शुक्रवार को सूझोउ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर पिच 8 पर खेले गए अपने अंतिम ग्रुप बी मुकाबले में लेबनान को 4-0 से हराकर एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप चीन 2026 के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखा। युवा टाइग्रेस के लिए […]

You May Like