मोदी ने सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाने-माने हास्य कलाकार सतीश शाह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री मोदी ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा , ” श्री सतीश शाह जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे लेजेंड के तौर पर याद किया जाएगा। उनके सहज हास्य और यादगार परफॉर्मेंस ने अनगिनत लोगों की ज़िंदगी में हंसी लाई। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

श्री सतीश शाह का आज मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। वह गुर्दे से संबंधित समस्याओं से ग्रसित थे और हाल ही में उनका ‘किडनी ट्रांसप्लांट’ भी हुआ था।

 

Next Post

जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया सतीश शाह ने

Sat Oct 25 , 2025
मुंबई, 25 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड में सतीश शाह को ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जायेगा, जिन्होंने अपने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शकों को हंसाया, गुदगुदाया और हर किरदार में जान डाल दी। सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को हुआ था। उनका परिवार मूलरूप से गुजरात के […]

You May Like