इंदौर: पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के डेली कॉलेज कार्यालय पर आज कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने जनता पर स्मार्ट मीटर जबरन लगाने, ज्यादा बिल आने की समस्या हल करने के लिए ज्ञापन सौंपा ।शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की । इस मौके पर शहर अध्यक्ष चौकसे ने कहा कि बिजली कंपनी के द्वारा जबरन नागरिकों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। यह कोई आवश्यक नहीं है। बिजली कंपनी के द्वारा धमकी देकर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जनता को मजबूर किया जा रहा है। जो लोग स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार कर देते हैं उनके बिजली चोरी के झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं।
चौकसे ने एक अन्य मुद्दे को उठाते हुए कहा कि आम व्यक्ति जितनी बिजली नहीं जलाता है उससे ज्यादा का उसे बिजली का बिल आ जाता है। आमजन बिजली के बिल से परेशान है। बिजली बिल ज्यादा आने की या मीटर की रीडिंग ज्यादा आने की शिकायत का त्वरित निराकरण किया जाए।प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, राजेश चौकसे,पार्षद राजू भदोरिया, कांग्रेस नेता अमन बजाज, राजा चौकसे, संजय बाकलीवाल ने दिया। ज्ञापन का वाचन पूर्व पार्षद रायमुनि भगत ने किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता मुकेश यादव, संजय बाकलीवाल, शैलू सेन,योगेन्द्र मौर्य, गिरीश जोशी, विवेक खंडेवाल, राहूल धकडे, पुखराज राठौड़, मुकेश ठाकुर, प्रहलाद महावर, रविकांत मिश्रा, दिनेश कुशवाह, रमेश घाटे, शैख अलीम, सुदामा चोधरी, शैलेश गर्ग,दीपू यादव, ठाकुर जितेन्द्र सिंह ठाकुर मौजूद थे। उक्त प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव द्वारा संचालित किया गया।
