नरवाई की आग में फंसा परिवार, दो मासूमों समेत 4 झुलसे; गंभीर हालत में भोपाल रेफर

गुना:राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। अपनी गुम हुई भैंस को ढूंढकर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्य पड़ोसी के खेत में लगी नरवाई की आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में चारों बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनमें से दो मासूम बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष का दावा है.

कि ग्राम राजपुरा निवासी गुर्जर परिवार के चार सदस्य अपनी भैंस को लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले एक पड़ोसी के खेत में नरवाई जल रही थी। अचानक मौसम बदला और तेज आंधी चलने लगी। रात के अंधेरे और आंधी के कारण आग की लपटें तेजी से फैलीं और चारों सदस्य आग के घेरे के बीच फंस गए। जब तक वे कुछ समझ पाते, लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में 11 साल का संजू गुर्जर और 14 वर्षीय लक्ष्मीकांत गुर्जर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन दोनों को भोपाल रेफर किया गया है। घायल लक्ष्मीकांत और रजनीकांत दोनों सगे भाई हैं। बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत भोपाल भेजने का निर्णय लिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर के निदेर्शानुसार राघौगढ़ एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार सोनी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की। शासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 50 हजार की आर्थिक राशि प्रदान की गई है। प्रशासन ने परिवार को आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Next Post

गायत्री हवन के दौरान कुंड में धमाके, राख से निकले 7 जिंदा बम; श्रद्धालु घायल

Sat May 2 , 2026
व्यावरा: ग्राम हथीपुरा में एक बेहद ही सनसनीखेज और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है. यहाँ के हनुमान मंदिर पर पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गायत्री हवन के दौरान अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा हवन कुंड में सुतली बम छिपा दिए गए, जैसे ही हथन शुरू हुआ और अग्नि प्रज्वलित हुई, कुंड […]

You May Like