निवाड़ी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित कंचना घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, नारायण सिंह कुशवाह, सांसद महेश केवट सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और सभी ने कार्यक्रम के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
