अभाविप के ध्येयपथ व्याख्यान में विज्ञान, राष्ट्रनिर्माण और छात्र नेतृत्व पर मंथन

इंदौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार में ध्येयपथ व्याख्यान आयोजित किया गया. कार्यक्रम में 1,400 से अधिक छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की.प्रांत अध्यक्ष सौरभ पारीख ने प्रस्ताविक उद्बोधन में इंदौर महानगर इकाई की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी.

मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वैज्ञानिक देबालया सरकार ने भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर अपने विचार रखे. उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि एवं अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि परिषद देशभर में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जोड़ते हुए छात्रहित के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है.

राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता छात्रहित के साथ अध्ययन, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाता है. कार्यक्रम में अभाविप इंदौर महानगर की नई वेबसाइट का विमोचन भी किया गया. महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने निकटतम परिषद कार्यकर्ता से सीधे संपर्क कर सकेंगे

Next Post

दो अंडरपास बनने के बाद भी नहीं खत्म हुई जलभराव की समस्या

Thu Jul 9 , 2026
इंदौर: सिंगापुर टाउनशिप और आसपास की कॉलोनियों के लोगों को बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से अभी भी राहत नहीं मिल सकी है. रेलवे द्वारा नया अंडरपास बनाए जाने के बावजूद लगातार हो रही बारिश में दोनों अंडरपास में पानी भर जाता हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है. […]

You May Like