
दतिया। आखिरकार भैरव मंदिर के पीछे रखी गुमटियों को हटाकर रिंग रोड पर शिफ्ट किया गया है।नगर पालिका द्वारा बनवाई गई गुमटियां एक साल बाद पार्क के अंदर से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट की गई है। नगर पालिका और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रिंग रोड पर नगर पालिका के लाल डिब्बों को शिफ्ट किया गया है। अब पार्क की खाली जगह पर रोड पर बैठने वाले सब्जी विक्रेता और दूसरे ठेले शिफ्ट होंगे। रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने नगर पालिका और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।
