दो अंडरपास बनने के बाद भी नहीं खत्म हुई जलभराव की समस्या

इंदौर: सिंगापुर टाउनशिप और आसपास की कॉलोनियों के लोगों को बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से अभी भी राहत नहीं मिल सकी है. रेलवे द्वारा नया अंडरपास बनाए जाने के बावजूद लगातार हो रही बारिश में दोनों अंडरपास में पानी भर जाता हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है.

गौरतलब है कि पहले बने अंडरपास में हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती थी. लोगों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दूसरा नया अंडरपास भी बनाया, लेकिन भारी बारिश के समय वहां भी वही स्थिति बन रही है. ऐसे में दो अंडरपास होने के बावजूद क्षेत्रवासियों को राहत नहीं मिल पाई है. रेलवे अधिकारी मुकेश के बताया कि रेलवे ने फिलहाल दोनों अंडरपासों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनकी मदद से लगातार निगरानी की जा रही है. जैसे ही किसी अंडरपास में पानी भरने की स्थिति बनती है, तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की जाती है ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य हो सके.

स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रहे
रेलवे अधिकारी ने बताया कि हालांकि, रेलवे अब इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी काम कर रहा है. इसके लिए अंडरपासों में वाटर लेवल सेंसर लगाने की तैयारी चल रही है. सेंसर लगने के बाद जैसे ही पानी का स्तर तय सीमा से ऊपर पहुंचेगा, संबंधित अधिकारियों को तुरंत अलर्ट संदेश प्राप्त हो जाएगा. इससे समय रहते पंप चालू कर जलनिकासी की जा सकेगी और लंबे समय तक यातायात बाधित होने की स्थिति से बचा जा सकेगा.

Next Post

8 से 15 जुलाई तक इंदौर के कॉलेजों में लगेगा प्रवेश मेला

Thu Jul 9 , 2026
इंदौर: उच्च शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त सीएलसी राउंड के तहत रिक्त सीटों पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए 8 से 15 जुलाई तक जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी महाविद्यालयों में प्रवेश मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है. मेले में विद्यार्थियों को पंजीयन, चॉइस […]

You May Like