नशे से दूरी है जरूरी के समापन पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों का भव्य स्वागत और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया

पथरिया/दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के समापन पर बुधवार को पुलिस विभाग सागर के वरिष्ठ अधिकारी महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला,उप महा निरीक्षक शशीन्द सिंह चौहान व पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि का पथरिया थाने में आगमन हुआ।इस दौरान पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंघी व थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली तथा पुलिस कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया उक्त अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अभियान की सफलता और समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाने पर बल दिया।

Next Post

मुख्यमंत्री ने एसटीएफ जबलपुर के वनरक्षक को किया सम्मानित

Wed Jul 29 , 2026
जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) जबलपुर इकाई के वनरक्षक संदीप कुमार तौहेल को उत्कृष्ट वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), मध्यप्रदेश के अंतर्गत […]

You May Like