हरदा की घटना के विरोध में करणी सेना ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

दतिया। आज दतिया जिला करणी सेना द्वारा जिला कलेक्टर दतिया को हरदा की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पुलिस द्वारा निहत्थे निर्दोष करणी सेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं राजपूत छात्रावास के लड़के लड़कियों पर तालिबानी तरीके से लाठीचार्ज की निंदा की गई है। दोषी पुलिस वालों को सस्पेंड कर दंडित करने एवं पूरी घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उचित निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो करणी सेना परिवार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ अलर्ट रहा। पुलिस की बज्र गाडियां मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष शिरोमणि सिंह सोलंकी ने कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रखी।

Next Post

एमआई न्यूयॉर्क ने जीता मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब

Mon Jul 14 , 2025
– मुंबई इंडियंस ने मात्र तीन वर्षों में दूसरी एमएलसी ट्रॉफी जीती, कुल 13वां वैश्विक खिताब   *मुंबई, 14 जुलाई, 2025:* एमआई न्यू यॉर्क ने 2025 मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब जीत लिया है। मात्र तीन सीज़न में मुंबई इंडियंस ने दूसरा चैंपियनशिप खिताब जीता है। वैश्विक स्तर पर मुंबई […]

You May Like

मनोरंजन