
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 22 जनवरी। नपानि आयुक्त डीके शर्मा ने स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्यो की समीक्षा किया है। समीक्षा बैठक निगमायुक्त ने निर्देश दिये कि स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित कार्यो को समय पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्र में स्थित पार्को में विशेष साफ -सफाई कराये एवं सम्बंधित जोन से सहायक यंत्री उनके वार्डो में मौजूद सभी पार्कों की देख-रेख सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही निर्देश दिए कि पार्क की साफ.-सफाई व बागवानी अपशिष्ट का समय पर उठान किया जाए। पार्को में सिविल कार्य, झूलों व ओपन एयर जिम की मरम्मत जैसे बुनियादी कार्य करवाए जाए। उन्होंने सभी पार्कों का दौरा कर उनमें क्या-क्या कार्य करवाए जाने है। उनकी सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए। निगमायुक्त के द्वारा दल गठित कर दल से सलग्न अधिकायों को निर्देश दिए कि समय-समय पर पार्को का निरीक्षण किया जायेगा तथा कमी मिलने से संबंधितो के विरूद्ध कार्यवाही किया जायेगा। निगायुक्त साफ -सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि सर्वजनिक स्थलो की साफ -सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रहें वार्डो में कचरा संग्रहण करने वाले वाहन समय पर पहुचे कचरे का उठाव सुनश्चित कराये। निगमायुक्त ने निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्र वाल पेटिंग के माध्यम से नागरिको को स्वच्छता से प्रति प्रेरित करने के लिए आकर्षक वाल पेटिंग कराये। बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, ननि के उपायुक्त आरपी बैस, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, पीके सिंह, अलोक टीरू विधि अधिकारी अक्षत उपाध्याय सहित उपंयत्री वार्ड प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।
