बगदरी फाल में डूबे युवक का शव मिला 

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत बगदरी फाल में डूबे युवक का शव आज मिल गया। पुलिस ने बताया कि आशू गुप्ता 17 वर्ष निवासी करियापाथर मरघटाई हनुमानताल ने सूचना दी थी कि कल दोपहर लगभग 3-30 बजे वह एवं उसके दोस्त साहिल , आलोक गुप्ता, विपिन गुप्ता, आर्यन सोंधिया, साहिल शिवहरे, बगदरी वाटरफाल पाटन घूमने के लिये गये थे, फाल मेें सभी लोग बैठे थे, इसी बीच आलोक गुप्ता की सायकल की चाबी पानी में गुम हो गयी तो हम लोग तलाश करने लगे। इतने में साहिल केवट कपड़े उतारकर पानी में चला गया। नहाते समय गहरे पानी में चला गया, सहिल केवट उम्र 18 वर्ष बगदरी फाल के पानी में डूब गया था।

Next Post

बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्ग ने लगाई फांसी 

Mon Aug 11 , 2025
जबलपुर। माढोताल थाना क्षेत्र में बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आज प्रदीप कुशवाहा 42 वर्ष निवासी करमेता ने सूचना दी कि वह 3 भाई हैं, उसके पिता जगदीश प्रसाद कुशवाहा 65 वर्ष अपने पेतृक मकान में उसके बड़े एवं छोटे भाई […]

You May Like