
जबलपुर। माढोताल थाना क्षेत्र में बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि आज प्रदीप कुशवाहा 42 वर्ष निवासी करमेता ने सूचना दी कि वह 3 भाई हैं, उसके पिता जगदीश प्रसाद कुशवाहा 65 वर्ष अपने पेतृक मकान में उसके बड़े एवं छोटे भाई के साथ रहते है। पिता रोज सुबह लगभग 5 बजे टहलने जाते थे और लौट कर उसके यहां चाय पीकर जाते थे। आज सुबह चाय पीने घर नहीं आये तो उसने जाकर देखा तो पिता सीलिंग के कुंदे से फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटके मिले। वह शुगर बीपी व लगभग 3 वर्ष से सिर दर्द की बीमारी से परेशान थे। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
