सत्यसांई विवि में अटल एफडीपी का शुभारंभ

सीहोर:श्री सत्यसांई विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डिजाइन में 15 से 20 सितंबर तक चलने वाले छह दिवसीय एक सप्ताहीय अटल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ. यह आयोजन कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ.अंतरराष्ट्रीय पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार एवं स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसेडर बालिका यशिका सरकार भी कार्यक्रम में मौजूद थे.

मुख्य समन्वयक डॉ. विकास पाटीदार ने बताया कि इस एफडीपी का विषय इंटीरियर डिजाइन में उभरते रुझान और नवाचार है, जो इंटीरियर डिजाइन क्षेत्र की नवीनतम प्रवृत्तियों और नवाचारों को समझने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है. मुख्य वक्ता डॉ. सुप्रिया व्यास ने प्रतिभागियों को इंटीरियर डिजाइन के आधुनिक रुझानों और नवाचारों से अवगत कराया.इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. हेमंत शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय राठौर, अनुसंधान एवं विकास निदेशक डॉ. मोहित गंगवार, सहसमन्वयक आर्कटेक्चर वलय भावसार, विभिन्न विभागों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रुचि चौहान एवं अंकित जोशी ने किया.

Next Post

पत्नी ने की पति की जान लेने की कोशिश

Tue Sep 16 , 2025
ग्वालियर: आज सुबह भितरवार कस्बे में एक पत्नी ने की पति की जान लेने की कोशिश की। पत्नी ने पति पर खोलता हुआ गर्म पानी डाल दिया। पति की हालत गंभीर बताई गई है।उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। यह भितरवार के वार्ड नंबर 3 का मामला है। Facebook Share […]

You May Like