मुआवजा नहीं, जमीन चाहिए, इंदौर में सड़कों पर उतरे किसान; प्रदर्शन के दौरान झुलसा एक अन्नदाता

इंदौर:इंदौर से मनमाड रेल लाइन और पूर्वी रिंग रोड में जमीन लिए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।किसानों की मांग है कि हमारी जमीन का मुआवजा नहीं चाहिए, बल्कि दोनो योजनाएं खत्म कर या बदलाव करे।इस दौरान एक किसान ने कपड़े उतार कर जमीन पर लौट लगा दी। गर्मी में झुलस गए। तबियत बिगड़ने पर एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा । प्रदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाए भी मौके पर मौजूद है।

महिलाओं ने कहा कि हमारी जमीन नहीं देंगे , हमारे परिवार के बच्चे पढ़ लिखकर खेती करते है। अब वो खेत में फावड़ा नही चलाएंगे तो कहा जाएंगे ? हमको मुआवजा नहीं चाहिए , हमारी जमीन हमारे पास रहने दो । यही मांग है।दूसरी ओर किसान कह रहे है कि सिंचाई की जगह बंजर भूमि पर योजना लागू हो, नही तो निरस्त कर दे।

Next Post

डंपर के नीचे आने से सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon Jun 1 , 2026
रीवा: रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रौसर बाइपास के समीप बड़ा हादसा हो गया। सड़क निर्माण कर रही निजी कंपनी के सुपरवाइजर रामनिवास कोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप घटना के बाद आक्रोशित परिजनों […]

You May Like