डंपर के नीचे आने से सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रीवा: रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रौसर बाइपास के समीप बड़ा हादसा हो गया। सड़क निर्माण कर रही निजी कंपनी के सुपरवाइजर रामनिवास कोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में डंपर के नीचे आने से मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रौसर बाइपास पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि रामनिवास की मौत हादसा नहीं, बल्कि साजिश है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन और प्रशासन से उचित मुआवजे और जांच की मांग की।

मुआवजा मिलने पर शांत हुआ मामला
सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी। अधिकारियों द्वारा मुआवजा राशि स्वीकृत किए जाने के बाद परिजन शांत हुए और शव को सड़क से हटाया गया। कई घंटों तक चले हंगामे के बाद बाइपास पर यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के कारण पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है।

Next Post

आमला चोरी कांड में कार्रवाई न होने से भड़का किराड़ समाज, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Mon Jun 1 , 2026
आमला: जिला किराड़ समाज संगठन बैतूल द्वारा आमला में चोरी की घटना में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।संगठन के अध्यक्ष कुलराज नरवरे के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि समाज […]

You May Like