आमला चोरी कांड में कार्रवाई न होने से भड़का किराड़ समाज, एसपी को सौंपा ज्ञापन

आमला: जिला किराड़ समाज संगठन बैतूल द्वारा आमला में चोरी की घटना में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।संगठन के अध्यक्ष कुलराज नरवरे के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि समाज के सदस्य डी.के. सूर्यवंशी के निवास पर 26 मई 2026 को चोरी की घटना हुई थी। मामले की रिपोर्ट थाना आमला में दर्ज कराई गई तथा एफआईआर क्रमांक 0198 भी दर्ज है। इसके बावजूद घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही चोरी गया सामान बरामद किया गया है।

वही एसपी को बताया गया कि इसके पूर्व में भी नगर में तीन चोरी और एक डकैती का भी आजतक खुलासा नहीं हुआ है।इस तरह की कार्यप्रणाली से जनता का पुलिस से विश्वास कम होता जा रहा है और चोरो के हौसले बढ़ते जा रहे है।ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद पीड़ित परिवार में असुरक्षा और चिंता का माहौल बना हुआ है। समाज ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा चोरी गया सामान वापस दिलाया जाए।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है

Next Post

एस आई ने खुद को मारी गोली, मौत

Mon Jun 1 , 2026
: जिला पुलिस लाइन में शस्त्र शाखा पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह की मौत की दुखद खबर सामने आई है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर का उपयोग कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल इस कदम के सही कारणों का पता नहीं चल […]

You May Like