एस आई ने खुद को मारी गोली, मौत

: जिला पुलिस लाइन में शस्त्र शाखा पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह की मौत की दुखद खबर सामने आई है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर का उपयोग कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल इस कदम के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे की शादी की थी। इसके अलावा, करीब 3 महीने पहले उन्होंने अपना प्रमोशन भी ठुकरा दिया था। डीआईजी विवेक सिंह समेत पुलिस के कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Next Post

हिमंता ने राधाकृष्णन से की मुलाकात

Mon Jun 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को यहां उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। दिल्ली की यात्रा पर आए श्री सरमा श्री राधाकृष्णन से मिलने उपराष्ट्रपति भवन गये थे। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट […]

You May Like

मनोरंजन