जमीन विवाद से परेशान युवक ने जनसुनवाई में पेट्रोल डालकर आग लगाने का किया प्रयास

मनोज पुरोहित

शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद से परेशान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और पत्रकारों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचा लिया। गिरवर निवासी दुर्गेश मालवीय का अपनी बुआ से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। युवक का आरोप है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया।

वीओ-1: घटना के बाद युवक ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई। वहीं, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि युवक और उसकी बुआ के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

युवक अपनी हिस्से की जमीन पर मकान बनाना चाहता है, जबकि उसकी बुआ उसे ऐसा करने से रोक रही हैं। इस मामले में युवक पहले भी आवेदन दे चुका है। लगातार परेशान होने के चलते उसने जनसुनवाई के दौरान खुद पर तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने युवक को समझाइश देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

डेयरी संचालक पर आरोपी हर्ष द्विवेदी उर्फ 'लल्ला पंडित' ने किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया

Tue Oct 27 , 2026
कटनी: जालपा मढ़िया रोड (मिलन दुर्गा उत्सव समिति तिराहा) के पास सुक्कन चौक निवासी 57 वर्षीय डेयरी संचालक किशोर तोमर पर हुए जानलेवा हमले का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पुरानी बस्ती निवासी हर्ष द्विवेदी उर्फ ‘लल्ला पंडित’ है, जिसकी गिरफ्तारी […]

You May Like