अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी बने मिसाल, 9 को मिला सम्मान

रतलाम। एसपी अमित कुमार की अभिनव पहल के तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की नई परंपरा शुरू की गई है। साप्ताहिक समीक्षा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे पुलिस बल में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित हो सके। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अमित कुमार द्वारा गत सप्ताह उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक आनंद सोनी ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सम्मानित कर्मचारियों में थाना स्टेशन रोड के प्र आर मुकेश सिंह चौहान को कानून व्यवस्था बनाए रखने, थाना माणकचौक के आर हेमंत यादव को चोरी के प्रकरण के खुलासे, यातायात थाना के प्र आर गोपाल अटोलिया को यातायात प्रबंधन, जावरा शहर के आर सुरेंद्र सिंह को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण, चंदरसिंह मार्को को जिलाबदर फाइल तैयार करने, डीडी नगर के आर सुनील राठौर को रिकॉर्ड संधारण, औद्योगिक क्षेत्र जावरा के आर बालकृष्ण पाटीदार को एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के भंडाफोड़, थाना ताल के आर प्रीतम लोहार को अपहृत बालक की सुरक्षित बरामदगी तथा चौकी ढोढर के आर शोभाराम शर्मा को अवैध हथियार के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

 

सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेेगी

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस पहल से पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कर्मचारियों का मनोबल मजबूत होगा। रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

जावरा-मंदसौर का गौरव: मनीष फरक्या पदोन्नत होकर बने SBI में असिस्टेंट जनरल मैनेजर

Wed Apr 29 , 2026
जावरा। मनीष फरक्या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक मनोनीत हुए है। आप ने वर्ष 2001 में अहमदाबाद सर्किल में कार्यारंभ किया था। वर्ष 2007 में उन्हें ट्रेनी ऑफिसर के पद पर पदोन्नति मिली थी। वर्ष 2012 से 2020 तक उन्होंने रतलाम-मंदसौर क्षेत्र में सेवाएँ दीं। वर्ष 2026 में […]

You May Like

मनोरंजन