पांढुरना:मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के अति महत्वाकांक्षी जन विश्वास अभियान के तहत आज शुक्रवार को पांढुरना जिले के अति दुर्गम आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत के चिखली मुकासा के ग्राम नारायण घाट में जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने पहुंचकर यहां के मंदिर परिसर में चौपाल लगाकर जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए,इस दौरान सभी विभाग प्रमुख अधिकारी,जनप्रतिनिधियों तथा बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
गौरतलब हो कि प्रदेशवासियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाकर परेशान होने से बचने के लिए मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव द्वारा प्रारंभ कि गई जन विश्वास अभियान के तहत प्रति शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों के कक्ष से निकलकर लोगों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन त्वरित निराकरण करने के शुरू किए गए अभियान के सार्थक परिणाम भी दिखाई देंने लगे है,पूरे प्रदेश की तरह ही प्रदेश तथा संभाग के अंतिम पांढुरना जिले में भी इस अभियान के सर्वेत्र मुक्त कंठ से सराहना कि जा रहीं है।
स्वयं पांढुरना जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा प्रति शुक्रवार को इस अभियान के तहत जिले के दूरदराज के ग्रामों में पूरे शासकीय अमले के साथ पहुंचकर लोगों के बीच में जमीन पर बैठकर ही उनसे बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी करा रहें है।
प्रति शुक्रवार की तरह ही आज 25 सितंबर को भी पांढुरना आदिवासी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम सीमा पर स्थित चिखली मुकासा ग्राम पंचायत के ग्राम नारायण घाट में जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने लगभग सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों के साथ पहुंचकर यहां चौपाल लगाते हुए ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश देंने के साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए आर्थिक रूप से सक्षम बनने की भी अपील की है,साथ ही ग्रामीणों को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कहीं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर,संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी,एसडीएम श्रीमती अलका एक्का,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय प्रकाश ठाकुर,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तुमडाम,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुभरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
