
निवास। निवास कस्बे में स्थित कैलाश मोटर्स के गोदाम में बीती रात अचानक आग लगने से करीब दो दर्जन से अधिक नई मोटरसाइकिले एवं पार्ट्स जलकर खाक हो गई। आग कैसे लगी, स्पष्ट नही हो पाया है, लेकिन बिजली के शॉट-सर्किट होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार निवास कस्बे में कैलाश मोटर्स खुली है। जहां बजाज कंपनियों के बाइक बिक्री करते थे। बीती रात करीब 9 बजे कैलाश मोटर्स में अचानक धुआं उठने लगा, आसपास के लोग शोर-शराबा कर आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक में जेपी निगरी का फायर बिग्रेड भी पहुंचा, परंतु फायर बिग्रेड पहुंंचने के पहले करीब दो दर्जन बाइके एवं स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गये। लाखों रूपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
