
छिंदवाड़ा.मरचेंट नेवी के पूर्व कर्मी के साथ दो करोड़ 61 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो अरोपी को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली जाकर गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपियों को छिंदवाड़ा लेकर आ गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटी बाजार निवासी आशीष पिता मदन सोनी ने कोतवाली थाना पहुंचकर एक लिखित शिकायत किया था कि आशीष सोनी वर्ष 2011 से 2014 तक मरचेंट नेवी में अपने साथी हरविंदर गिल के साथ नौकरी करता था . 2014 में आशीष सोनी के पिता जी की अचानक मृत्यु हो जाने के कारण वह नौकरी छोड़कर छिन्दवाडा आ गया था . बेरोजगारी के कारण आशीष ने सोनी ने रोजगार के लिए अपने साथी आरोपी अरविंदर गिल एवं लक्ष्य शर्मा से संपर्क किया. इस पर आरोपी हरविंदर गिल पिता पाल सिंह गिल एवं लक्ष्य शर्मा पिता योगेंदर शर्मा ने आशीष सोनी को इंपोर्ट एवं एक्सपोर्ट का कारोबार करने के लिए कहा, इस पर आशीष ने हामी भर दी. आशीष सोनी को दोनों आरोपियों ने झांसा देकर अलग- अलग समय पर 2 करोड़ 61 लाख रुपए का चूना लगा दिया. इस पर आशीष सोनी ने इस बात की शिकायत कोतवाली थाने में की. शिकायत के बाद पुलिस ने उक्त मामले की जांच में पाया कि आरोपी हरविंदर गिल और लक्ष्य शर्मा के द्वारा आशीष सोनी के साथ ठगी की है इस पर पुलिस ने आरोपी हरविंदर गिल पिता पाल सिंह गिल एवं लक्ष्य शर्मा पिता योगेंदर शर्मा के खिलाफ धारा 318(4), 338, 336(3) भा.न्या.सं. का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई थी.
