30 हज़ार का इनामी बदमाश रविंद्र सिंह परिहार गिरफ्तार

छतरपुर: बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी रविंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पहले रविंद्र जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस की राइफल लेकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर सागर आईजी ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।ग्राम पनोठा के पास छतरपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा और उसके कब्जे से फरार होने के दौरान चोरी की गई राइफल भी बरामद की। वर्तमान में उसे ओरछा रोड थाने में रखा गया है, जहाँ उससे पूछताछ जारी है।
कैसे हुआ था फरार
9 सितंबर को पुलिस पर हमला करने के मामले में जेल में बंद रविंद्र को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसने रात में मौका देखकर कैदी वार्ड से बाहर ताला जड़ दिया और पुलिसकर्मियों की राइफल लेकर फरार हो गया। उस समय ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मी सोते हुए पाए गए, जिसके बाद एसपी अगम जैन ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया।
एसआईटी की भूमिका
रविंद्र की तलाश के लिए एसपी ने 25 सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। टीम ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर रविवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एसपी, एएसपी और भारी पुलिस बल मौजूद था।

Next Post

मणिपुर हिंसा मामले में एनआईए को नोटिस

Tue Sep 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर हिंसा मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप में गिरफ्तार मोइरंगथेम आनंद सिंह की याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने संबंधित मुकदमे की स्थिति जानने के लिए […]

You May Like