रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दी पंजाब किंग्स को 191 रन बनाने की चुनौती

अहमदाबाद 03 जून (वार्ता) विराट कोहली (43), कप्तान रजत पाटीदार (26), जितेश शर्मा (24), मयंक अग्रवाल (24) और लियम लिविंगस्टन (25) रनों की पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (16) का विकेट गवां दिया। उन्हें काइल जेमीसन ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मयंक अग्रवाल भी विराट कोहली का अधिक देर तक साथ नहीं दे सके और 18 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। कप्तान रजत पाटीदार ने दो छक्के एक चौका लगाते हुए (26) रन बनाये। उन्हें काइल जेमीसन ने पगबाधा आउट किया। अपने अर्ध शतक की ओर बढ़ रहे विराट कोहली को 15वें ओवर में अजमतउल्लाह ओमरजई ने अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली ने 35 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए (43) रनों की पारी खेली। लियम लिविंगस्टन 15 गेंदों में (25) रन को भी काइल जेमीसन ने आउट किया। जितेश शर्मा ने 10 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (24) रन बनाये। उन्हें 18वें ओवर में विजयकुमार वैशक ने बोल्ड आउट किया। रोमारियो शेफर्ड नौ गेंदों (17)रन बनाये और उन्हें 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने पगबाधा आउट किया। अर्शदीप सिंह ने इसी ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तीन विकेट झटकर उसने 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंचने दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी।

अर्शदीप सिंह और काइल जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिये। विजयकुमार वैशक अजमतउल्लाह ओमरजई , यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

लापरवाह पुलिस: नाबालिग के साथ दरिंदगी दुष्कर्म के बाद जहर से मौत; परिजनों का थाने के बाहर प्रदर्शन

Tue Jun 3 , 2025
सीहोर.जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदी खुर्द के ग्रामीणों ने गांव की एक नाबालिग के शव के साथ थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया. नाबालिग के पिता का कहना था कि बीती रात गांव के दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जबरन […]

You May Like