26.50 लाख केश, साढ़े सात लाख का चेक हड़पा

जबलपुर:संजीवनी नगर थाना अंतर्गत रानीताल में पति की मौत के बाद पत्नी को जालसाज ने जमीन की खरोद फरोख्त के नाम पर जाल में फँसाया और 26 लाख रूपए नगद समेत साढ़े सात लाख रूपए का चेक लेकर हड़प लिया। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति शारदा यादव निवासी जगदीश अखाड़ा रानीताल ने लिखित शिकायत की कि उसके पति की मौत 23 अगस्त 2024 को एक्सीडेंट में भोपाल में हो गई थी।

शैलेन्द्र गौतम उसके स्व. पति को बहुत पहले से जानता था एवं बाबा होटल, गोलबाजार एवं आईटीआई बाबा मार्किट में आता जाता था जो पति की मौत के पश्चात्त 3 से 4 बार रानीताल एवं यादव कालोनी चौक में मिला एवं उसेे बताया कि उसके पति ने सुरतलाई एवं पौड़ी में बहुत पहले जमीन खरीदी है और कुछ भूमि वालों को पैसे दे दिया गया है एवं कुछ भूमि वालों को पैसे देना बाकी है शैलेन्द्र गौतम ने उपरोक्त जमीन उसे ले जा कर दिखाया एवं यह बताया कि यदि रजिस्ट्री, नामंतरण नहीं कर करवाये तो वो जमीन उसके मालिक हड़प लेंगे और मेरी जमीन मालिको से बात हो चुकी है।

साथ ही एटीएम के पास जो ईमारत निर्माणधीन चल रही है उसमे लिफ्ट लगवा देंगे एवं बिल्डिंग का जो भी कार्य छपाई और मार्बल टाइल्स ऊपर के कमरों का जो कार्य बचा हुआ है उसको पूरा करवा दूंगा। जाल में फंसाते हुए शैलेन्द्र गौतम द्वारा अपने ड्राईवर प्रकाश बर्मन के साथ मिलकर योजनाबद्ध तारीके से श्रीमति शारदा यादव से 26,50,000 रूपये से भरा बैग ले लिया। इसके बाद 7 लाख 50 हजार का चेक बेईमानी से हड़पा।

शैलेन्द्र गौतम के मोबाईल फोन पर फोन करने पर मोना उर्फ भारती द्वारा फोन रिसीव कर बताया कि भाई शैलेन्द्र घर पर नही है आने पर बात करना बतायी, मोना उर्फ भारती गौतम द्वारा साक्ष्य छुपाये गए। जांच के बाद पुलिस ने शैलेन्द्र गौतम, मोना उर्फ भारती गौतम पिता रमेश गौतम गंगानगर आयुषी पामग्रीन अपार्टमेंट जबलपुर, प्रकाश बर्मन पिता सुखचौन बर्मन निवासी गढ़ा रोड पुरवा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

मीज़ान जाफरी ने ‘फूल और कांटे’ आइकॉनिक सीन रिक्रियेट किया

Thu Oct 16 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेता मीज़ान जाफरी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ का आइकॉनिक सीन रिक्रियेट किया है। ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। इस बार […]

You May Like