भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर का आज होगा उद्घाटन

भोपाल, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यहां भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 154 करोड़ रुपयों की लागत से 2900 मीटर लंबा फ्लाईओवर स्थानीय गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर क्षेत्र के बीच बनाया गया है। भोपाल शहर में मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक निर्मित फ्लाईओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है।

इस फ्लाईओवर के कारण मैदा मिल मार्ग को विद्यानगर, शक्तिनगर, कस्तूरबा नगर, साकेत नगर, दानिश नगर, आशिमा मॉल और एम्स जैसे प्रमुख रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों में आवागमन सुविधाजनक होगा। औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग को सुगम बनाएगा। यह फ्लाईओवर डी.बी. मॉल, बोर्ड ऑफिस, प्रगति पेट्रोल पंप और मानसरोवर चौराहे जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर यातायात का दबाव कम करेगा। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार 60 प्रतिशत यातायात इस फ्लाईओवर से गुजरेगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत यातायात पुराने मार्गों का उपयोग करेगा।

Next Post

अहिल्याबाई की 300वीं जयंती को समर्पित होगी महेश्वर ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’- यादव

Thu Jan 23 , 2025
भोपाल, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने डेस्टिनेशन कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल की है। यह डेस्टिनेशन कैबिनेट लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती को समर्पित होगी। डॉ़ यादव ने कहा […]

You May Like