सनघटा डैम के निर्माण में लापरवाही पर क्रेशर सील, पोकलेन और हाइड्रा मशीन जब्त

शिवपुरी: पिछोर क्षेत्र में निर्माणाधीन सनघटा डैम परियोजना में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने औचक निरीक्षण कर बालाजी क्रेशर को सील करा दिया। मौके से करीब 4 हजार घनमीटर गिट्टी, पोकलेन मशीन और हाइड्रा मशीन जब्त की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद हुई।

उन्होंने सनघटा डैम, निर्माणाधीन पंप स्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता खराब पाई गई, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और खनिज विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Next Post

भारत और नार्वे ने सहयोग बढाने के लिए नौ समझौते किये, तीन महत्वपूर्ण पहलों की भी घोषणा की

Tue May 19 , 2026
ओस्लो 19 मई (वार्ता) भारत और नॉर्वे ने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देते हुए अपने संबंधों को ” ग्रीन स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप” के स्तर तक उन्नत करने के साथ-साथ समुद्री सहयोग, हरित प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, डिजिटल विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य […]

You May Like