डॉक्टर्स डे: सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य के प्रहरी को सम्मान
डॉक्टर्स डे हमारे समाज में डॉक्टरों के योगदान, समर्पण और मानव सेवा को सम्मान देने का विशेष अवसर है। डॉक्टर केवल रोगों का इलाज करने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे लोगों के जीवन में आशा, विश्वास और स्वास्थ्य का संचार करते हैं। उनका ज्ञान, अनुभव और सेवा भाव समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भारत में चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियाँ प्राचीन काल से विकसित होती रही हैं। एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति आधुनिक विज्ञान और शोध पर आधारित है, जिसने गंभीर बीमारियों, आपातकालीन उपचार, सर्जरी और नई तकनीकों के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति भारत की प्राचीन विरासत है, जो शरीर, मन और जीवनशैली के संतुलन पर जोर देती है। आयुर्वेद हमें प्राकृतिक उपायों, उचित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझाता है।
होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति भी अपनी अलग पहचान रखती है, जिसमें व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य और लक्षणों के आधार पर उपचार किया जाता है। होमियोपैथी का उद्देश्य रोगी के स्वास्थ्य में सुधार लाना और शरीर की प्राकृतिक उपचार क्षमता को सहयोग देना है।
सभी चिकित्सा पद्धतियों का मुख्य उद्देश्य एक ही है—मानव जीवन की रक्षा और स्वास्थ्य की सेवा। एक अच्छा चिकित्सक वही है जो मरीज की परेशानी को समझकर, ज्ञान और संवेदनशीलता के साथ उसका मार्गदर्शन करे।
डॉक्टर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि डॉक्टरों का कार्य केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक महान संकल्प है। समाज को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टरों के प्रति सम्मान और विश्वास बनाए रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य सेवा के इस पवित्र कार्य में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों को नमन।
चिकित्सा सेवा की इसी कड़ी के अंतर्गत हमारी मुलाकात होम्योपैथी के जाने-माने चिकित्सक चिरायु हेल्थ केयर के संचालक डॉक्टर सुनील पांडेय ,सतना से हुई जिनका मूत्राशय की पथरी में बहुत ही अपना अनूठा अनुभव है जिन्होंने हजारों रोगियों को ऑपरेशन और दर्द से निजात दिलाया है उनसे बात करते समय हमें पता चला रोगियों के अनुभव और उनके कष्टकारी दर्द के अनुभव के बारे में, उन्होंने बताया कि उनके पास एक बच्चा 8 वर्ष की उम्र का आया जिसे 7 mm का रिनल स्टोन था उस बच्चे की पेशाब पूरी तरह से बंद हो चुकी थी और उसका दर्द देखकर डॉक्टर साहब ने हमें बताया कि वह दृश्य मुझे आज भी याद है और उसे में कभी भूल नहीं सकता बहरहाल एक धन की कमी की वजह से शायद वह किसी बड़े केंद्र तक नहीं पहुंच पाए और किसी से सुना और डॉक्टर साहब के पास आए डॉक्टर साहब ने उन्हें दवाई दी दूसरे ही दिन उसे फिर से बुलाया जब वह आया तो वह हंसते हुए आया और क्लीनिक के अंदर आते ही उसके पिता ने बोला कि डॉक्टर साहब के पैर छुओ उसकी हंसी देखकर के जो सुखद अनुभव हो हुआ वह लाखों रुपए भी उस हंसी के सामने कुछ नहीं है तो होता ये है कि कभी-कभी कुछ ऐसे रोगी या कुछ ऐसे रोग मिल जाते हैं जिन्हें ठीक करने के बाद ही हर चिकित्सक सोचता है कि शायद भगवान ने मुझे जिस कार्य के लिए इस धरती पर भेजा था वह आज पूरा हुआ धन्यवाद
