
उन्होंने कहा कि फिल्म का आकर्षण केवल इसके भव्य पैमाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके किरदारों की जटिलता भी इसे खास बनाती है। प्रत्येक किरदार के ग्रे शेड्स हैं और वे बेहद कच्चे तथा मानवीय हैं।
मेलिसा के किरदार के बारे में रुक्मिणी ने कहा कि वह यह जानने को लेकर उत्साहित थीं कि फिल्म की इस विशाल दुनिया में मेलिसा कहां फिट होती है और उसका अन्य किरदारों के साथ किस तरह का जुड़ाव है। यश के साथ काम करने के अनुभव पर उन्होंने कहा कि यश की फैनगर्ल होने के बाद उनके साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा। रुक्मिणी ने कहा कि ‘टॉक्सिक’ इसलिए भी खास है क्योंकि दर्शकों ने उन्हें इससे पहले ऐसी दुनिया या किरदार में नहीं देखा है। यह फिल्म उनके अब तक किए गए सभी काम से बिल्कुल अलग है और इसमें एक खास तरह की विशिष्टता है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
