घर के बाहर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, दो जगह हुई फायरिंग

ग्वालियर: शहर के सिरोल इलाके में बीती रात गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं। एक वारदात रमौआ और दूसरी हुरावली क्षेत्र में हुई। दोनों ही घटनाओं में बाइक से आए बदमाशों ने फायरिंग की। गोली चलाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। फिलहाल दोनों मामलों में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। रमौआ क्षेत्र निवासी अमृतलाल प्रजापति रात में बाजार से घर लौटे और खाना खाने के बाद सोने चले गए।

रात में बाइक सवार दो गुंडे आए और घर के बाहर दो गोलियां चलाईं। एक गोली लकड़ी के दरवाजे में और दूसरी दीवार में लगी।उस समय बाहर कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद परिवार ने अंदर से ही 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अखिलेश भार्गव को भी मौके पर बुलवाया गया। यहां से गोली बरामद कर ली गई है। एक स्थान पर बदमाश सीसीटीवी में भी नजर आए हैं।

इसी तरह, सिरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुरावली स्थित न्यू कॉलोनी में रहने वाले रवि पुत्र अमर सिंह यादव के घर पर भी गोलियां चलाई गईं। रमौआ की घटना के करीब आधे घंटे बाद यह वारदात हुई। रवि ने बताया कि उसने दो लोगों को भागते हुए देखा था, लेकिन गोली किसने चलाई, यह नहीं बता सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

Next Post

एक ही रात में 4 शासकीय भवन में चोरों का धावा

Sat Jul 12 , 2025
सतना: पिछले दो दिनों से रुक रुक कर जारी बारिश के क्रम का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने एक ही रात में आंगनवाड़ी केंद्र, आयुर्वेदिक अस्पताल, पंचायत भवन, पशु औषधालय पर धावा बोलते हुए वहां पर रखे आवश्यक सामान चुरा लिए। इसके साथ ही ग्रामीण की बाइक भी पार […]

You May Like