कर्मचारी चयन बोर्ड ने दो संयुक्त परीक्षाओं की परीक्षा शुल्क वापसी सूचना जारी की

ग्वालियर: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने दो समूहों की संयुक्त परीक्षाओं की परीक्षा फ़ीस वापस करने का निर्णय लिया है, इस सम्बन्ध में बोर्ड ने सूचना भी जारी कर दी है जिसे उसकी अधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड भी कर दिया है, शुल्क वापसी की प्रक्रिया आज से 27 सितम्बर तक चलेगी।समूह-02 उप समूह-04 के अंतर्गत संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 और समूह-03 उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 से जुड़े आवेदकों के लिए एक सूचना जारी की गई है जिसमें परीक्षा शुल्क वापसी के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए गए हैं।
कर्मचारी चयन मंडल ने जारी सूचना में बताया कि समूह-2 उप समूह-4 के अंतर्गत संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए 4 अगस्त 2026 को विज्ञापन दिया गया था जिसके अंतर्गत 4 अगस्त से 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए थे। उक्त परीक्षा में पंचायत राज संचालनालय के अंतर्गत विज्ञापित पद कोड 97 खंड पंचायत अधिकारी (सीधी भर्ती), पद कोड 98 डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा), पद कोड 99 डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा बैकलॉग), पद कोड 100 पंचायत समन्वय अधिकारी (सीधी भर्ती) एवं पद कोड 101 पंचायत समन्वय अधिकारी (बैकलॉग) को विलोपित किया गया था। इसलिए इन पद कोड 97, 98, 99, 100 एवं 101 के लिए आवेदन भरने वाले आवेदकों की परीक्षा शुल्क वापसी की कार्रवाई मंडल द्वारा की जा रही है।

Next Post

लायंस क्लब मक्सी ने विद्यार्थियों के साथ मनाया “बप्पा के रंग” कार्यक्रम

Sat Sep 19 , 2026
मक्सी: विद्यार्थियों में रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक भावनाओं के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से लायंस क्लब मक्सी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, मक्सी में “बप्पा के रंग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों को पोस्टर कलर एवं ब्रश उपलब्ध कराए और उनके द्वारा […]

You May Like