स्वच्छता के संकल्प के साथ निकली SABB वॉकेथॉन, ‘सेग्रीगेशन वाली सेल्फी’ से विश्व रिकॉर्ड का ऐलान

इंदौर:स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि इंदौर की पहचान बन चुकी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ (SABB)” वॉकेथॉन में शहर के नागरिकों, विद्यार्थियों, सफाई मित्रों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छ और स्वस्थ इंदौर का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान “सेग्रीगेशन वाली सेल्फी” अभियान के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड स्थापित होने की आधिकारिक घोषणा की गई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को World Book of Records, London द्वारा प्रमाणित किया गया, जिससे इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और नया कीर्तिमान अपने नाम किया।

इस अवसर पर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि यह विश्व रिकॉर्ड किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि इंदौर के जागरूक नागरिकों, सफाई मित्रों और पूरे शहर की सामूहिक भागीदारी का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और स्वच्छता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता ही इंदौर को लगातार नई ऊँचाइयों तक पहुंचा रही है।

Next Post

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों पर दबाव

Fri Jul 31 , 2026
मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही, हालांकि आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली चल रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.51 अंक की मजबूती के साथ 77,998.66 अंक पर खुला। कुछ देर के लिए यह लाल निशान […]

You May Like