भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को ऐतिहासिक बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
पटवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की, जिससे लोकतंत्र की जड़ें गांवों तक मजबूत हुईं। उन्होंने 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाकर देश की युवा शक्ति को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागी बनाया। कांग्रेस ने इस अवसर पर उनके योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें नमन किया।
