आधी-अधूरी तैयारी, आफत में भारी: राजधानी में पहली बारिश के बाद जलभराव और लंबा जाम

भोपाल। प्री मानसून की पहली बारिश ने राजधानी में मानसून पूर्व की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। कुछ ही मिनटों की बारिश में शहर की कई सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और रानी कमलापति स्टेशन से एम्स जाने वाले फ्लाइओवर पर जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई।

बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज, एमपी नगर, सात नंबर, अरेरा कॉलोनी और कमलापति स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, सीवेज पाइप लाइन के लिए खोदी गई कई सड़कों का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे बारिश में हादसों का खतरा बढ़ गया है।

शहर के कई इलाकों में खुले नाले भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। बागसेवनियां और कटारा हिल्स क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने खुले नालों को लेकर चिंता जताई है। नगर निगम ने मानसून से पहले नाले-नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए थे, लेकिन पहली बारिश में ही इन दावों की पोल खुलती नजर आई।

Next Post

खण्डेलवाल ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

Sun Jun 14 , 2026
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल स्थित अपने निवास पर क्षेत्र के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं, सुझाव और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना। भेंट के दौरान नागरिकों ने […]

You May Like