खण्डेलवाल ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल स्थित अपने निवास पर क्षेत्र के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं, सुझाव और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना।

भेंट के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। हेमंत खण्डेलवाल ने सभी विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने देवास में किया पौधरोपण, सोलर प्लांट का किया निरीक्षण

Sun Jun 14 , 2026
देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने रविवार को देवास जिले का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले माँ तुलजा भवानी एवं माँ चामुंडा माता मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में […]

You May Like