
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में सांदीपनि विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान विद्यालयों के संचालन, विकास कार्यों और शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सांदीपनि विद्यालयों की वर्तमान स्थिति, चल रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और विद्यालयों के समग्र विकास के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
