बाइक सवार युवक को जंगली जानवर ने टक्कर मारी, हालत गंभीर

ग्वालियर: बाइक सवार युवक को जंगली जानवर ने टक्कर मार दी। शहर के समीप जंगल में सिंघपुर गिजौर्रा रोड़ पर इस हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया है।
ग्वालियर से मजदूरी कर अनिल रजक निवासी हथनौरा अपने घर जा रहा था, तभी अचानक से जंगली जानवर बाइक से टकराया जिससे वह घायल हो गया।

सूचना पर से 112 डॉयल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक अनिल रजक को डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक का इलाज ज़ारी है। सूचना मिलते ही युवक अनिल रजक के परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं। यह गिजौर्रा थाना क्षेत्र का मामला है।

Next Post

मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' ने जीता दर्शकों का दिल, शानदार अभिनय और दमदार कहानी के लिए मिल रही जबरदस्त तारीफ

Fri Jun 12 , 2026
हैदराबाद | मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ ने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। 1990 के दशक के आर्थिक संकट और आरबीआई के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटारमनन के संघर्षों पर आधारित यह राजनीतिक-वित्तीय थ्रिलर लोगों को खूब पसंद आ रही है। दर्शक मनोज बाजपेयी के अभिनय […]

You May Like