ग्वालियर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में आज ग्वालियर को राष्ट्रीय स्तर पर 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में 14वां स्थान प्राप्त हुआ है। गत वर्ष 16 स्थान प्राप्त हुआ था। वहीं मध्य प्रदेश राज्य में ग्वालियर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ जीएफसी 3 स्टार रेटिंग एवं ओडीएफ स्टेट्स अंतर्गत वाटर प्लस प्राप्त हुआ।
ग्वालियर शहर को मिनिस्ट्रियल अवार्ड (स्टेट लेवल) पर नामांकित किया गया है।
इस श्रेणी में ग्वालियर पूरे मध्य प्रदेश में इकलौता शहर है। मध्य प्रदेश से कुल 8 शहरों को अवार्ड हेतु नामांकित किया गया है। जिसमें श्रेणी निम्न अनुसार रहेगी — प्रथम सुपर स्वच्छता लीग, द्वितीय प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड, तृतीय मिनिस्ट्रियल अवार्ड (स्पेशल कैटिगरी) एवं चतुर्थ मिनिस्ट्रियल अवार्ड (स्टेट लेवल) शामिल है। अवार्ड लेने हेतु महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, नोडल अधिकारी आई ई सी मुकेश बंसल सहित अन्य अधिकारी दिल्ली में ही हैं।
